Airtel Payment Bank Se Loan Kaise Le
हेलो दोस्तों मई आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की एयरटेल पेमेंट बैंक से पर्सनल लोन कैसे लें | दोस्तों आज के समय में हर किसी को कभी न कभी पैसो की जरुरत पड़ जाती है | चाहे बिजनेस बढ़ाने के लिए हो, बच्चो की पढाई के लिए, घर की मरम्मत के लिए या फिर मेडिकल इमरजेंसी के समय | पहले लोग बैंको से लोन लेने के लिए लम्बी – लम्बी लाइन में खड़े होते थे बहुत सारे कागजी काम होते थे और प्रोसेस भी बहुत धीमा होता था | लेकिन अब डिजिटल इंडिया के ज़माने में सब कुछ आसान हो गया है | अब आप अपने मोबाइल से ही लोन ले सकते है और पैसा सीधे आपके अकाउंट में आ जाता है | आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे ताकि आप आसानी से एयरटेल पेमेंट बैंक से पर्सनल लोन ले सके और इसका लाभ उठा सके | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |
एयरटेल पेमेंट बैंक क्या है ?
एयरटेल पेमेंट बैंक, एयरटेल कंपनी की एक डिजिटल बैंकिंग सर्विस है | यह बैंकिंग, फाइनेंस और डिजिटल ट्रांजैक्शन की सुविधाएं देता है | अब इसने ग्राहकों के लिए पर्सनल लोन और बिजनेस लोन की सुविधा भी शुरू की है | इस लोन को आप पूरी तरह ऑनलाइन प्रोसेस के जरिए ले सकते है | सबसे खास बात यह है की आपको पारंपरिक बैंको की तरह बहुत सारे दस्तावेज देने की जरुरत नहीं होती है | सब कुछ मोबाइल ऐप और केवाईसी से ही हो जाता है |
एयरटेल पेमेंट बैंक से लोन कैसे लें ?
अगर आप एयरटेल पेमेंट बैंक से पर्सनल लोन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –
- एयरटेल पेमेंट बैंक से पर्सनल लोन लेने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल फ़ोन के प्ले स्टोर को ओपन करना होगा |
- उसके बाद आपको Airtel Thanks Application लिखकर सर्च करना होगा और अब आपको इस एप्लीकेशन को इंस्टॉल कर लेना होगा |
- इंस्टॉल करने के बाद आपको अपने मोबाइल नंबर के जरिए से एयरटेल थैंक्स एप्लीकेशन में लॉगिन हो जाना होगा |
- लॉगिन होने के बाद आपको Personal Loan के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- अब आपको अपनी पर्सनल जानकारी को दर्ज करना होगा जैसे की अपना आधार कार्ड नंबर, पैन कार्ड नंबर इत्यादि |
- सभी जानकारी को दर्ज करने के बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा |
- जैसे ही आप सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तो आपको लोन अप्रूवल राशि देखने को मिल जाएगा |
- अब आपको जितने रूपए की जरुरत है उतना रूपए आपको अपने हिसाब से चयन करना होगा |
- उसके बाद आपको अपने पर्सनल सभी विवरण को दर्ज करके लोन के लिए सफलतापूर्वक ऑनलाइन आवेदन करना होगा |
- आवेदन होने के बाद कुछ ही देर में आपके बैंक खाते में एयरटेल के द्वारा लोन राशि क्रेडिट कर दिया जाएगा |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से एयरटेल पेमेंट बैंक से पर्सनल लोन लेने के लिए आवेदन कर सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की एयरटेल पेमेंट बैंक से पर्सनल लोन कैसे लें इसकी पूरी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने घर बैठे ही एयरटेल पेमेंट बैंक से पर्सनल लोन ले सकते है और इसका लाभ भी प्राप्त कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |