Aadhar Card Se UPI PIN Kaise Banaye |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड से यूपीआई पिन कैसे बनाये | दोस्तों यूपीआई जिसने बैंकिंग सेक्टर को एकदम से बदल कर रख दिया | पहले जहां नेफ्ट वगैरा से पैसा ट्रांसफर करने पर बहुत समय लगता था आज वही पैसा सेकेण्ड में ट्रांसफर और रिसीव किया जा सकता है | आप यूपीआई के जरिए कोई भी नेशनक और इंटरनेशनल ट्रांसक्शन चुटकियो में कर सकते है | अगर आप भी अपने आधार कार्ड के मदद से यूपीआई पिन बनाना चाहते है तो आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |
यूपीआई पिन क्या है ?
यूपीआई पिन का पूरा नाम Unified Payment Interface Personal Identification Number है | यह एक पेमेंट करते समय उपयोग किया जाने वाला 4 से 6 अंको वाला कोड है | यूपीआई पिन के माध्यम से अपने अकाउंट से किसी दूसरे अकाउंट में पेमेंट भेजी जा सकती है |
आधार कार्ड से यूपीआई पिन कैसे बनाये ?
- आधार कार्ड से यूपीआई पिन बनाने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल फ़ोन के प्ले स्टोर से BHIM UPI Application को इंस्टॉल कर लेना होगा |
- इंस्टॉल करने के बाद आपको अपने मोबाइल फ़ोन में इस भीम यूपीआई एप्लीकेशन को ओपन करना होगा |
- अब आपका जो मोबाइल नंबर आधार का बैंक खाते से लिंक है वह मोबाइल नंबर सिम का चयन करना होगा और उसके बाद आपको प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपका सिम सफलतापूर्वक वेरिफिकेशन हो जाएगा |
- उसके बाद आपको बैंक के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और क्लिक करते ही आपको + का ऑप्शन दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा |
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा तो अब आपको Bank Account के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- बैंक अकाउंट के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपका जिस बैंक में खाता खुला हुआ है उस बैंक का नाम चयन करना होगा तथा सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपको बैंक खाता संख्या देखने को मिलेगा जस्ट उसके साइड में सही का ऑप्शन मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा और अपनी सहमति देना होगा जिसके बाद आपका खाता संख्या यूपीआई से जुड़ जाएगा |
- अब आपको आधार नंबर के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और उसके बाद आपको प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपको अपने आधार कार्ड के शुरू के 6 डिजिट नंबर को दर्ज करना होगा और उसके बाद आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर Aadhar OTP प्राप्त होगा वह ओटीपी आपको दर्ज करना होगा |
- उसके बाद आप जो यूपीआई पिन सेट करना चाहते है वह यूपीआई पिन दर्ज करना होगा और सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपका सफलतापूर्वक आधार यूपीआई पिन सेट हो जाएगा |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड से यूपीआई पिन कैसे बनाये इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने आधार कार्ड के मदद से यूपीआई पिन बना सकते है और इसका इस्तेमाल कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर कीजिएगा |